डमरू वाले आजा तेरी याद सताए लिरिक्स
डमरू वाले आजा तेरी याद सताए,
मेरा ये भरोसा कही टूट न जाए
छुपा कहा ओ आजा भोलेनाथ
डमरू वाले आजा तेरी याद सताए
मन ये पुकारे दिल के सहारे
नैना हमारे तेरा रस्ता निहारे
हर पल विचारे छुपा कहाँ हो भोलेबाबा
डमरू वाले आजा तेरी याद सताए
मेरा ये भरोसा कही टूट न जाए
दिल कि ये धड़कन गीत तेरे गाये
रोती है अखियाँ नीर बहाए
कैसे समझाये कहाँ हो भोलेबाबा
डमरू वाले आजा तेरी याद सताए
मेरा ये भरोसा कही टूट न जाए
भजन के बारे में :
भजन के बोल :डमरू वाले आजा तेरी याद सताए लिरिक्स
भजन गायक : पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज (सीहोर वाले)
पवित्र धाम : कुबरेश्वर धाम (सीहोर)